प्रथमा यू0पी0 ग्रामीण बैंक में हुई लूट की घटना का मात्र 09 घंटे में सफल खुलासा करते हुए घटना में संलिप्त शातिर बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल/गिरफ्तार

ब्यूरो हामिद अली
पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री राधेश्याम राय के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर श्री विनय कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना को0 नगर व स्वाट/सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा मु0अ0सं0-63/24, धारा 394 भादवि से सम्बन्धित घटना का सफल अनावरण करते हुए प्रकाश में आये अभियुक्त- राकेश गुप्ता पुत्र विमल गुप्ता निवासी फोरबिसगंज थाना कोतवाली नगर, जनपद गोण्डा को पुलिस घेराबन्दी के दौरान पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा मय कारतूस, घटना में प्रयुक्त हेलमेट, मोटरसाइकिल, हसिया व लूट की शत्–प्रतिशत धनराशी 8 लाख 54 हजार रूपये बरामद किया गया ।

घटना का संक्षिप्त विवरण
आज दिनांक 02.02.2024 को थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के अंतर्गत प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक शाखा पंतनगर की शाखा प्रबन्धक द्वारा थाना कोतवाली नगर पुलिस को समय दोपहर लगभग 12:00 बजे सूचना दिया की एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा हेलमेट लगाकर बैंक के अंदर घुसकर कैशियर के गले पर हसिया लगाकर 8,54,000/- रुपए लूट करके फरार हो गया है, उक्त सूचना पर तत्काल पुलिस उपमहानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र गोंडा श्री अमरेंद्र प्रसाद सिंह व पुलिस अधीक्षक गोंडा श्री विनीत जायसवाल द्वारा तत्काल घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा घटना के शीघ्र अनावरण करने हेतु अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा के पर्यवेक्षण में 05 टीमों का गठन किया गया, जिसमें एसओजी/सर्विलांस टीम को भी लगाया गया । घटना के सफल अनावरण के क्रम में सी0सी0टी0वी0 फुटेज, अन्य तकनीकी साक्ष्यों व जनपद में जगह- जगह पर बैरियर लगाकर चेकिंग करायी जा रही थी कि ग्राम कुर्मियनपुरवा मदनगरा-मोकलपुर रोड में आरोपी अभियुक्त को घेराबन्दी कर पकड़ने का प्रयास किया गया, आरोपी द्वारा पुलिस टीम पर फायर कर दिया गया, जिसमें पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में अभियुक्त के दाहिने पैर में गोली लगी है । पुलिस द्वारा घायल अभियुक्त को प्राथमिक उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजा गया है। अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त टी0वी0एस0 राइडर मोटरसाइकिल, हेलमेट, हसिया व लूटी गयी शत् प्रतिशत,धनराशि बरामद की गयी।
नोट:- घटना के सफल अनावरण व शत प्रतिशत लूट की धनराशि बरामद करने वाली पुलिस टीम को पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा 25,000/- रूपये के नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त
01. राकेश गुप्ता पुत्र विमल गुप्ता निवासी फोर्विसगंज थाना कोतवाली नगर, जनपद गोण्डा

अनावरित अभियोग
01. मु0अ0सं0-63/24, धारा 394 भादवि थाना कोतवाली नगर गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग
01. मु0अ0सं0- 64/24, धारा 307 भादवि 3/25 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली नगर गोण्डा।

बरामदगी
01. 01 अदद नाजायज देशी तमंचा मय कारतूस।
02. घटना में प्रयुक्त टी0वी0एस0 राइडर मोटरसाइकिल,
03. 01 अदद हेलमेट,
04. 01 अदद हसिया
05. लूटी गयी शत् प्रतिशत धनराशि 8 लाख 54 हजा रूपये बरामद

गिरफ्तार कर्ता टीम
01. प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह मय टीम थाना को0 नगर गोण्डा।
02. प्रभारी एस0ओ0जी0 सर्वजीत गुप्ता मय टीम।
03. प्रभारी सर्विलांस शादाब आलम मय टीम।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *