दलितों व पिछड़ों पर अत्याचार बर्दास्त नही मसूद खां
ब्यूरो हामिद अली
गोण्डा,पूर्व लोकसभा प्रत्यासी मसूद आलम खां के आज विधानसभा क्षेत्र कटरा बाजार के भ्रमण पर कार्यकर्ताओं ने मसूद आलम खान का जोरदार स्वागत किया श्री खान आज पिछड़े व दलित बस्तियों में पहुंचकर के उन तमाम परिवारों से भेंट की जिसे भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने उनका उत्पीड़न किया है इस मौके पर मसूद आलम खान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में गरीबों दलितों पिछड़ों की सबसे ज्यादा उपेक्षा हो रही है उनका उत्पीड़न हो रहा है उनके ऊपर फर्जी मुकदमे दर्ज हो रहे हैं उनकी जमीनों पर कब्जे हो रहे हैं आज जहां बेरोजगारी चरम सीमा पर है महंगाई से लोगों के घरों में चूल्हे चल पाना मुश्किल है किसान खेतों में पूरी रात रखवाली करते हुए ठंडक में अपनी जान तक गवां रहा है और छुट्टा जानवर किसानों की खड़ी फसल को खा रहे हैं श्री खां ने बनगांव, वीरपुर कटरा, बाबूपुर, रामापुर सहित कई गांव में भ्रमण करके विशेष तौर से समाजवादी पार्टी के PDA कार्यक्रम को लोगों तक पहुंचाया और गरीबों दलितों पिछड़ों वंचितों को यह भरोसा दिया कि आपके साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा और हर लड़ाई मसूद आलम खान आप के लिए लड़ेगा समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं का आवाहन करते हुए कहा कि 2024 का जो लोकसभा का चुनाव है यह चुनाव देश के लोकतंत्र को बचाने के लिए देश को संविधान को बचाने के लिए देश की एकता और अखंडता को बचाने के लिए समाजवादी पार्टी लड़ रही है कार्यकर्ताओं को आहान किया कि आप सब लोग बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें और आने वाले 2024 में समाजवादी पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी को भारी बहुमत से हर कार्यकर्ता अपने बूथ पर जिताने का काम करे ताकि केंद्र में अखिलेश यादव जी की अगुवाई में सरकार बन सके भ्रमण में साथ कृष्ण चंद्र पांडे, गंगाराम, मोहम्मद अरमान, राजमणि कुरील, हरिप्रसाद गौतम, मनोज यादव, फरमान खान सभासद, राहत अली, मोनू शुक्ला ,राजेश कश्यप, इंद्र कुमार गौतम, राजेश गौतम, भवानी विश्वकर्मा समेत कई दर्जन लोग साथ रहे ।
