3 तारीख को गुब्बारे से घायल हुए 10 युवकों सपा सुप्रीमो ने इलाज के लिए 50-50 हजार रुपए की तुरंत भेजी मदद

ब्यूरो हामिद अली
गोण्डा,अखिलेश यादव ने 5 लाख की मदद की समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने 3 फरवरी को गुब्बारा फटने से जले हुए 10 युवकों इलाज हेतु 50-50 हजार रुपए की मदद भेजी, बताते चलें की सपा सूरज सिंह ने श्री अखिलेश यादव को फोन पर गुब्बारा फटने से 10 लोगों के जलने की खबर दी तत्पश्चात श्री अखिलेश यादव जी ने तत्काल प्रत्येक 10 युवकों के लिए इलाज हेतु 50-50 हज़ार रुपए भेजने का काम किया। सूरज सिंह ने बताया कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पहले भी ऐसे कई मौके पर जनपद के लोगों की मदद की है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने तरबगंज में विश्वकर्मा समाज के लड़के की हत्या पर 2 लाख, बेलावाँ में यादव समाज के बच्चे की हत्या पर 1 लाख, ब्राह्मण परिवार के दो बच्चों के एक्सीडेंट होने पर 2 लाख, धानेपुर नवजात शिशु को जानवर काटने से मृत्यु पर 1 लाख, इमिलया में सर्पदंश से मरे युवक को 1 लाख, सुभागपुर में किडनी ट्रांसप्लांट हेतु ढाई लाख रुपए, कस्टोडियल डेथ में मरे युवक को 2 लाख जैसी आर्थिक मदद के साथ-साथ न्याय दिलाने का भी काम किया है। सूरज सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के आदेश पर जिलाध्यक्ष अरशद हुसैन के साथ पहुँच कर पीड़ितों को इलाज हेतु आर्थिक सहायता दे दी गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *