नवागत अपर पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार रावत द्वारा जनपद गोण्डा के अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी पद का पदभार ग्रहण किया गया

ब्यूरो हामिद अली
गोण्डा। नवागत अपर पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार रावत ने गुरूवार अपराह्न पुलिस कार्यालय पहुॅचकर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी पद का कार्यभार ग्रहण किया। उनके आगमन पर जनपद के राजपत्रित अधिकारी उपस्थित रहे। श्री मनोज कुमार रावत मूल रूप से राजस्थान राज्य के जयपुर जनपद के निवासी है जो 2020 बैच के आई0पी0एस0 अधिकारी है इनके द्वारा राजनीति शास्त्र में परास्नातक की शिक्षा ग्रहण की गयी है। महोदय द्वारा पूर्व में जनपद बुलन्दशहर में बतौर सहायक पुलिस अधीक्षक सेवाएं दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *