आजमगढ़। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के गुलउर बाजार में आयोजित तिलक समारोह में बृहस्पतिवार की रात उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक अनियंत्रित मार्शल गाड़ी घुस गई। जिसकी चपेट में आने से 18 लोग आकर घायल हो गए। घायलों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। गुलउर बाजार निवासी राजेश विश्वकर्मा के घर वृहस्पतिवार को तिलक समारोह था।
सड़क किनारे ही समारोह आयोजित था। हंसी खुशी के साथ कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान जीयनपुर की तरफ से आ रही मार्शल गाड़ी अनियंत्रित होकर कार्यक्रम स्थल में ही घुस गई। जिससे करीब 18 लोग मार्शल की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस द्वारा जिला अस्पताल और निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *