थाना को0 नगर पुलिस द्वारा लूट करने के वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से 02 अदद मोबाइल फोन बरामद
ब्यूरो हामिद अली,
पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी गोण्डा श्री मनोज कुमार रावत के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर श्री विनय कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना को0 नगर पुलिस द्वारा अथक मेहनत एवं प्रयासोंपरांत लूट करने के वांछित अभियुक्त इमरान पुत्र अब्दुल सलीम को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 02 अदद मोबाइल फोन बरामद किया गया।
दिनांक 30.01.2024 को मीना क्लीनिक नियर सूरज होटल के पास एक महिला के साथ मोबाइल लूट की घटना घटित हुई थी। वादिनी की तहरीर पर थाना को0 नगर में सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था तथा विवेचना उ0नि0 पिन्टू कुमार यादव को सुपुर्द की गयी थी। विवेचना के दौरान इलेक्ट्रानिक साक्ष्यों की मदद से प्रकाश में आये आरोपी अभियुक्त इमरान को महादेवा क्रासिंग के पास से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूट के 02 अदद मोबाइल फोन बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना को0 नगर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।
