आजमगढ़। हनी ट्रैप यानी वीडियो कॉल कर अश्लील वीडियो बना कर वायरल करने की धमकी दे वसूली का एक माध्यम है। साइबर अपराधी जोरशोर से लोगों को अपना शिकार बना रहे है। अब लड़के ही नहीं बल्कि लड़कियां भी हनी ट्रैप की शिकार हो रही हैं। ऐसा ही एक मामला जिले में सामने आया है जो जीयनपुर कोतवाली में दर्ज हुआ है।अभी कुछ दिन पूर्व सदर तहसील के नायब तहसीलदार ने हनी ट्रैप का शिकार होने पर तीन मोबाइल नंबरों पर मुकदमा पंजीकृत कराया था। इस बीच रविवार को जीयनपुर कोतवाली पर भी हनी ट्रैप मामले में एक मुकदमा दर्ज किया गया है। इस बार लड़का नहीं बल्कि एक लड़की हनी ट्रैप की शिकार हुई है। पुलिस को दी तहरीर में पीड़िता ने बताया कि 14 दिन पूर्व उसके नंबर पर अज्ञात मोबाइल नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने अपना नाम अभिषेक महाकाल निवासी सलेमपुर देवरिया बताया। फोन पर बातचीत होने लगी। इसी बीच उसने बहला-फुसला कर वीडियो कॉल पर उसकी कुछ आपत्तिजनक वीडियो व फोटो बना लिया। जिसे अब वायरल करने की धमकी दे रहा है। इतना ही नहीं उक्त अश्लील फोटो व वीडियो को दिखा कर वह उसे मिलने के लिए भी पास बुला रहा है। जिससे वह मानसिक रूप से परेशान हो गई है। पीड़िता की तहरीर पर जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *