संवाददाता गणेश गुप्ता
गाजीपुर जिले के सैदपुर तहसील अंतर्गत रौजा में जमीन कब्जा को लेकर एक बार फिर दो पक्ष आमने-सामने हो गया है। पीड़ित पक्ष ने बताया कि जहां एक पक्षी डिग्री को लेकर दावा कर रहा है तो वहीं दूसरा पक्ष खतौनी को लेकर जमीन का दावा कर रहा है। पीड़ित पक्षी ने बताया कि सन 1972 में ही यह जमीन हम लोगों को मिली है जिस पर लगातार हम लोगो का कब्जा है लेकिन अब इस जमीन को लेकर दूसरा पक्ष भी अपना दावा कर रहा है मामला इलाहाबाद उच्च न्यायालय में भी चला पीड़ित पछ ने शासन प्रशासन पर भी यह आरोप लगाया है कि हम लोग के साथ जबरदस्ती की जा रही है और हम लोगों को प्रशासन जमीन से बेदखल करने पर आमदा है। जैसा कि आप लोगों ने देखा भी की देवरिया में भी जमीनी विवाद में कितना बड़ा नरसंहार हुआ।
