निजामाबाद। निजामाबाद विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के नेता वसीम अहमद लगातार जनसंपर्क अभियान चलाकर क्षेत्र की जनता के बीच पहुंच रहे हैं। वह गांव-गांव जाकर लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुन रहे हैं और जरूरतमंद लोगों की हरसंभव मदद करने का प्रयास कर रहे हैं।

जनसंपर्क के दौरान वसीम अहमद ने कहा कि जनता की समस्याओं को समझना और उनके समाधान के लिए संघर्ष करना ही उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि वह राजनीति को केवल चुनाव तक सीमित नहीं मानते, बल्कि जनता के सुख-दुख में हमेशा साथ खड़े रहने का प्रयास करते हैं।

उन्होंने कहा कि यदि पार्टी नेतृत्व उन्हें निजामाबाद विधानसभा क्षेत्र से टिकट देकर चुनाव लड़ने का अवसर देता है, या 2027 में सरकार आती है तो क्षेत्र के विकास के लिए उनकी प्राथमिकताओं में बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, ब्लॉक स्तरीय बुनियादी सुविधाओं का विकास, आवागमन के साधनों को मजबूत करना, निजामाबाद का सुंदरीकरण तथा युवाओं के लिए खेल मैदानों की व्यवस्था प्रमुख रूप से शामिल होगी।

वसीम अहमद ने कहा कि निजामाबाद क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए जनता की राय और जरूरतों को प्राथमिकता दी जाएगी। उनका उद्देश्य क्षेत्र को विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के बेहतर अवसरों से जोड़ना है।

क्षेत्र में लगातार जनसंपर्क और लोगों के बीच सक्रिय रहने के कारण वसीम अहमद की राजनीतिक गतिविधियां चर्चा का विषय बनी हुई हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि वह लगातार जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को सुनते हैं और समाधान के लिए सहयोग करने का प्रयास करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *