राष्ट्रसंत गाडगे जयंती,संत गाडगे जी महराज हमारे प्रेरणा स्रोत है-रमेश कुमार विमल
ब्यूरो हामिद अली,
गोण्डा,राष्ट्रसंत गाडगे जयंती समारोह समिति गोण्डा के तत्वाधान में टाऊन हाल गोण्डा में आयोजित किया गया. सर्वप्रथम गौतमबुद्ध, बाबा साहेब, संत गाडगे महराज के चित्र पर पुष्पार्पण किया. मुख्य अतिथि राजकुमार कुरील ने कहा कि संत गाडगे जी महराज हमारे प्रेरणा स्रोत है. समता, स्वतंत्रता, न्याय,बंधुता के अभाव में मानवता असंभव है. मुख्य वक्ता विशिष्ट अतिथि रमेश विमल ने कहा कि दुर्गुणों एवं अज्ञानता को दूर करने पर ही आदर्श परिवार और आदर्श बहुजन समाज की आधारशिला रखी जा सकती है.विशिष्ट वक्ता राम वरन मौर्य,हरिश्चन्द्र गौतम,रवि चौधरी, आदिल तलत, शिव पूजन कनौजिया , मनोज कुमार कनौजिया, रवि गौतम,जयराम सुमन, ने संबोधित किया. पूनम चौधरी, विशाल भारती, राम जनम चौधरी, मानसू चौधरी, राम गुलाम चौधरी, राम सुंदर, कमल, किशोरी लाल, सुनील कुरील, राज कुमार यादव, राधेश्याम सोनकर, रमेश तिवारी, रामसरन गौतम विश्राम सिंह, कैलाश चौधरी सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे. अध्यक्षता पूर्व प्रशासनिक अधिकारी गोण्डा कमलेश कुमार चौधरी एवं संचालन सियाराम चौधरी ने किया.