
संवाददाता शरफुद्दीन आज़मी
Azamgarh मंगलवार को सबा कॉन्वेंट स्कूल में 20वां वार्षिक उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया और स्कूल की नई शाखा भटौरा शाखा का उद्घाटन भी किया
जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पे सेक्रेड हार्ट स्कूल के निर्देशक श्री हरि कृष्णा बरनवाल, सम्मानीय अतिथि सैय्यद अनीसुल हक़ उपस्थित रहे।
इस कार्यक्रम में छात्रों ने तरह-तरह के प्रदर्शन से लोगो का दिल जीत लिया जिसमें मां बाप बड़े अनमोल, बॉयज पिरामिड, मंगल पांडे, सवित्री बाई फुले ,हॉरर शो, शोले 2 आदि प्रमुख रहे।
सेक्रेड हार्ट के डायरेक्टर ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम से छात्रों का सर्वांगीण विकास होता है।
स्कूल के प्रबंधक अफरोज अहमद ने कहा कि मेरी ये कोशिश रहती है कि छात्रों की अच्छी पढ़ाई के साथ-साथ छात्रों के अंदर देश भक्ति की भावना भी जगाई जाए ताकि आगे चल कर देश का नाम रौशन कर कर सकें।
कार्यक्रम में गुफरान अहमद, शाहिद जमाल, सबा कॉन्वेंट स्कूल की प्रिंसिपल शगूफा नाज़, सबा कॉन्वेंट स्कूल के वाइस प्रिंसिपल अंसर नेयाज़ी, सबा कॉन्वेंट स्कूल भटौरा ब्रांच की वाइस प्रिंसिपल कविता सुब्बा, हेना परवीन, सैय्यद वजीउल हक, शमीम अख़्तर,जावेद असलम अहमद रज़ा, डाक्टर जावेद ,सय्यद जयाउल हक़,सय्यद रजाउल हक़ आदि उपस्थित रहे।
