मुबारकपुर आजमगढ

संवाददाता शरफुद्दीन आज़मी

मुबारकपुर मोहम्मदाबाद मार्ग पर सठियांव शिक्षा क्षेत्र अंतर्गत ग्लोबल पब्लिक स्कूल में तीन दिवसी स्काउट गाइड प्रशिक्षण का समापन एवं राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर बुधवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसमें स्कूल के बच्चों ने विभिन्न प्रकार के वैज्ञानिक प्रोजेक्ट बनाकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया वहीं स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर का समापन मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री राजीव यादव ने बच्चों को पुरस्कार वितरित कर किया ग्लोबल पब्लिक स्कूल में आयोजित तीन दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण में बच्चों को स्काउट के नियम व गांठ बांधना खोलना सहित जानकारी दी गई इसके अलावा विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने वैज्ञानिक दृष्टिकोण से बनाए गए प्रोजेक्ट का प्रदर्शन किया इस प्रदर्शन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बच्चे में कक्षा 5 शिवांगी यादव प्रथम कक्षा 5 के छात्रा करिश्मा यादव तथा तीसरे स्थान पर राज सिंह तीसरा स्थान प्राप्त किया मुख्य अतिथि राजीव यादव ने कहा कि विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा से यह संदेश दिया है कि वह अच्छा भविष्य में कुछ कर सकेंगे इस प्रकार का कार्यक्रम किया जाना चाहिए ताकि बच्चों का विकास हो सके कार्यक्रम की अध्यक्षता सुशासन गौड़ ,एवं संचालन लाल जी यादव
इस अवसर पर वंसराज कुमार मनोज चौहान, भौरिक यादव ,प्रधानाचार्य राजेश प्रजापति आदि लोग मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *