संवाददाता शरफुद्दीन आज़मी
सपाई बोले भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार, मंहगाई, बेरोजगारी और गुंडा गर्दी की सभी हदें पार कर दी है। किसान, मजदूर, नौजवान, महिला सब परेशान हैं।
बतादें की ज़िले के मुबारकपुर विधानसभा अंतर्गत ग्राम लक्षनपुरा में शनिवार को 12 बजे समाजवादी पार्टी के द्वारा पीडीए खाट चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता रामसमुझ विश्वकर्मा और संचालन पूर्व ज़िला पंचायत सदस्य वीरेंद्र यादव ने किया। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक अखिलेश यादव ने सांसद निरहुआ को लेकर कहा की आज़मगढ़ की जनता इस बार बड़ी बेसबरी से निरहुआ का इंतेज़ार कर रही है की निरहुआ से हिसाब किताब करेंगे क्योंकि कि दिनेश लाल यादव निरहुआ ने अपने कार्यकाल में आज़मगढ़ के लोगों का अपमानित करने का काम किया ,कभी आज़मगढ़ के लोगों को गुंडा कहा ,कभी आज़मगढ़ के लोगों को बड़बोला कहा और उन्होंने ने जो आज़मगढ़ के लोगों को सपने दिखाए थे की आज़मगढ़ को फ़िल्म सिटी बनाएंगे नौजवानों को नोकरी देंगे यह सब वादा उनका हवा हवाई रहा अब यहाँ की जनता उनका इंतजार कर रही है। अखिलेश ने कहा की भाजपा लोकतंत्र को कमजोर करने का काम कर रही है जब लोकतंत्र कमजोर होगा तो देश भी कमजोर हो जाएगा। जाति धर्म के नाम पर लोगो को लड़कर फिर से सत्ता की गद्दी हासिल करना चाहते है। भाजपा सरकार सिर्फ जनता को गुमराह करके वोट लेना चाहती है इनको जनता की सुख सुविधा को लेकर कोई चिंता नहीं है इनसे सावधान रहने की जरूरत है और 2024 में इन्हे हटाने का संकल्प ले कर जाएं।
आज देश गर्दिश में चल रहा है। समाजवादी पार्टी और पीडीए ऊपर बड़ी जिम्मेदारी है, हम सभी को एकजुट होकर बीजेपी सरकार को सत्ता से बेदखल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभानी है।
इस अवसर पर चंद्रदेव यादव पूर्व मंत्री बहादुर यादव,विजयपाल यादव,इंद्रजीत यादव,जयराम ,राम अवध,इसरार अहमद,फहद,पूर्व प्रधान ओमप्रकाश,सूबेदार यादव ,कुनाल मौर्य जिलाध्यक्ष छात्र सभा आदि लोग मौजूद रहे।
