साईबर टीम थाना सरायमीर आजमगढ़ आवेदक के खाते से फ्राड के माध्यम से ट्रासफर हुये 30,500/- रुपया वापस कराया गया
1.पूर्व की घटना – आवेदक शुभम यादव पुत्र सिरजन कुमार यादव ग्राम कौरौली बुजुर्ग थाना सरायमीर आजमगढ़ के खाते से 30,500/- रुपये साईबर फ्राड के माध्यम से काट लिया गया । जिसके सम्बंध में आवेदक द्वारा आनलाईन साईबर हेल्पलाईन नम्बर 1930 पर शिकायत किये कि मैने एक लिंक पर क्लीक कर दिये जिससे मेरे एकाउण्ट से 30,500/- रुपये कट गये ।जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुये प्रभारी निरीक्षक सरायमीर यादवेन्द्र पाण्डेय व कम्प्यूटर आपरेटर अमित कुमार गुप्ता द्वारा आवेदक का पैसा होल्ड कराया गया ।
2. *रुपया वापसी का विवरण* – आवेदक शुभम यादव पुत्र सिरजन कुमार यादव ग्राम कौरौली बुजुर्ग थाना सरायमीर आजमगढ़ के शिकायत के क्रम में प्र0नि0 यादवेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन मे कम्प्यूटर आपरेटर अमित गुप्ता व का0 इन्द्रजीत यादव व का0 सोनू गुप्ता द्वारा जांच मे ज्ञात हुआ कि आवेदक द्वारा साईबर फ्राड के झासे मे आकर अपने मोबाईल से लिंक पर क्लीक कर दिया जिससे आवेदक का पैसा कट गया । त्वरित कार्यवाही करते हुये आवेदक के बैंक से सम्पर्क कर आवेदक का पैसा वापस कराया गया ।
3- पुलिस टीम –
प्र0नि0 यादवेन्द्र पाण्डेय थाना सरायमीर आजमगढ़
कम्प्यूटर आपरेटर अमित कुमार गुप्ता थाना सरायमीर आजमगढ़ ( साईबर एक्सपर्ट)
का0 इन्द्रजीत यादव थाना सरायमीर आजमगढ़
का0 सोनू गुप्ता थाना सरायमीर आजमगढ़
