Skip to content
- चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग की सभी तैयारी पूरी हो चुकी है। उत्तराखंड में पहले चरण में 19 अप्रैल को पांचों सीटों पर मतदान होगा।
- राज्य में कुल मतदाताओं की 83,71,207 संख्या है।
- नामांकन से एक दिन पहले तक मतदाता दर्ज करा सकते हैं अपना नाम।
- निर्वाचन आयोग की ओर से मतदान प्रतिशत 70 प्रतिशत से अधिक करने का लक्ष्य रखा गया है।
- राज्य में कुल 11 हजार 729 बनाए गए हैं मतदान केंद्र हैं।
- प्रदेश में 11729 पोलिंग बूथ हैं।
- 30 पोलिंग बूथ ऐसे जहां के लिए 3 दिन पहले पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी।
- 1410 संवेदनशील पोलिंग बूथ चिन्हित हुए हैं।
- सुरक्षा के लिहाज से नोडल ऑफिसर को नियुक्त कर दिया गया है।
- 40 से 42 हजार पुलिस फोर्स, 115 कंपनी अर्ध सैनिक बलों की तैनात होगी।
- राज्य से बाहर 5 पुलिस फोर्स की कंपनियां अन्य राज्यों में जाएंगी।
- सीमावर्ती 93 चेक प्वाइंट, सुरक्षा कड़ी रहेगी, सीसीटीवी लगा दिए गए हैं।
- लाइसेंसी शस्त्र को जमा करने की कार्यवाही कल से शुरू होगी।
- लगभग 47 हजार लाइसेंसी शस्त्र पूरे प्रदेश में हैं।
- मौके पर ही पकड़ी गई शराब और मनी तत्काल जब्त होगी और वहीं पर एंट्री होगी।
- मंगलौर विधानसभा के उप चुनाव का मामला हाईकोर्ट में लंबित है।
- मामला कोर्ट में होने चलते इस सीट पर अभी उप चुनाव नहीं होगा।
- दूसरे राज्य से 15 हजार होमगार्ड की डिमांड राज्य ने भेजी है
Post Views: 181