थाना दीदारगंज के भेड़िया मोड़ के पास से सोमवार को धोखाधड़ी करने वाले 02 आरोपी अभियुक्त गिरफ्तार किए गए हैं। बता दें कि पिछले वर्ष 16 नवंबर को वादी मुकदमा प्रमोद कुमार चौबे पुत्र शिवसागर चौबे निवासी ग्राम ददरा थाना तहबरपुर आजमगढ़ ने थाना स्थानीय पर लिखित तहरीर दी थी कि विपक्षी विजेन्द्र कुमार मौर्य, अरविन्द कुमार मौर्य, विरेन्द्र कुमार मौर्य पुत्रगण प्रदीप कुमार मौर्य, प्रदीप कुमार मौर्य पुत्र बासदेव मौर्य साकिनान ग्राम अमरेथू थाना दीदारगंज आजमगढ, मोराशिद निवासी मकान नंबर 42 कैलाश कुन्ज फैजाबाद रोड लखनऊ द्वारा पूर्वाचल विश्व विद्यालय में चपरासी की नौकरी लगाने के नाम पर 08 लाख रूपये लिये गये तथा फर्जी नियुक्ति पत्र दिया गया था, बाद में पैसा वापस मांगने पर गाली गलौज व धमकी दी गयी। इस के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर धारा 419, 420, 504, 506, 34 आईपीसी बनाम विजेन्द्र कुमार मौर्य समेत अन्य पर मुकदमा पंजीकृत हुआ था। विवेचना से मुकदमा उपरोक्त धारा 467/468/471/120बी आईपीसी की बढोत्तरी की गयी थी। अभियुक्त उपरोक्त फरार चल रहे थे। सोमवार को प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार व एसआई अवधेश कुमार मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से से सम्बन्धित अभियुक्त अरविन्द कुमार मौर्य पुत्र प्रदीप कुमार मौर्य ग्राम अमरेथु थाना दीदारगंज उम्र करीब 36 वर्ष और वीरेन्द्र कुमार मौर्य पुत्र प्रदीप कुमार मौर्य ग्राम अमरेथु थाना दीदारगंज उम्र करीब 27 वर्ष को भेड़िया मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों का चालान माननीय न्यायालय किया गया।दीदारगंज थाना के भेड़िया मोड़ के पास से हुई पुलिस कार्रवाई धोखाधड़ी करने वाले 02 आरोपी अभियुक्त गिरफ्तार
