जिला अस्पताल में रुपए की लेनदेन को लेकर दो चिकित्सकों में हुई मारपीट

आजमगढ़: मंडलीय जिला अस्पताल आए दिन सुर्खियों में रहने वाला एक बार फिर बुधवार की सुबह ऑर्थो वार्ड में मरीज से ऑपरेशन के नाम पर रुपए की लेनदेन को लेकर दो चिकित्सकों में जमकर मारपीट हो गई, वार्ड में मारपीट की किस घटना से भर्ती मरीजों में भगदड़ मच गई, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस और विभाग के अधिकारियों ने बीच बचाव कर शांत कराया। हालांकि विवाद दो डॉक्टरों के गुट का है, इसलिए घंटे से सुलह समझौता चल रहा है लेकिन कोई नतीजा निकल नहीं रहा है।

मंडलीय जिला अस्पताल में ऑर्थो सर्जन डॉ अभिषेक सिंह के ना आने से ऑर्थो सर्जन डॉक्टर बीके श्रीवास्तव अपने अनाधीकृत व्यक्तियों के साथ अस्पताल में एक गुट से हावी रहते हैं। जिससे मरीजो से ऑपरेशन के नाम पर उनके द्वारा रखे गए अनाधिकृत व्यक्ति जमकर वसूली करते हैं। हाल ही में शासन से नियुक्त हुए डॉक्टर हिमांशु सिंह ऑर्थो सर्जन जो कि मरीजों की पीड़ा समझ कर उनसे ही समान मंगवाकर उनका ऑपरेशन करते हैं। बुधवार को ऑर्थो सर्जन डॉक्टर हिमांशु सिंह ने एक मरीज से सामान मंगवा कर उसका ऑपरेशन किया था । हालांकि उसे मरीज को डॉक्टर बीके श्रीवास्तव द्वारा ज्यादा रुपए की मांग की गई थी। सुबह राउंड पर ऑटो वार्ड में पहुंचे बीके श्रीवास्तव ने उसे मेरी से जानकारी ली तो उसने काम रुपए में ऑपरेशन करवाने की बात कही बस इसी बात से नाराज होकर डॉक्टर बीके श्रीवास्तव और हिमांशु सिंह में कहां सुनी होने लगी बात इतनी बढ़ गई की एक दूसरे को लेकर मारपीट तक आ गई जब दो चिकित्सकों में मारपीट होने लगी तो वार्ड में भर्ती मरीजों में भगगड़ मच गई। धीरे-धीरे यह बात अस्पताल में आज की तरफ फैल गई और हर कोई ऑर्थो वार्ड की तरफ भागने लगा, मौके पर एस आई सी सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौके पर पहुंचकर बी बचाकर मामला शांत कराया, लेकिन मामला डॉक्टर के दो गुट का है इसलिए कोई डॉक्टर सुला समझौते के लिए तैयार नहीं हो रहा है हालांकि अभी तक बंद कमरे में मीटिंग चल रही है और मौके पर सीएमओ भी पहुंच गए हैं, एडी हेल्थ डॉ दिवाकर सिंह ने कहा कि अभी हमें मामले की कोई जानकारी है नहीं अगर इस तरह का मामला है तो गलत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *