सिधारी हाइडिल से छतवारा की तरफ जा रहा ई रिक्शा ओवरब्रिज से उतरने के दौरान अनियंत्रित होकर पलटा, 3 लोग गंभीर रूप घायल
आजमगढ़ के सिधारी थाना क्षेत्र में सिधारी हाइडिल से छतवारा की तरफ जा रहा ईरिक्शा ओवरब्रिज से उतरने के दौरान अनियंत्रित होकर रविवार को दोपहर करीब 12 बजे पलट गया। ई रिक्शा पर सवार तीन की संख्या में लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिन्हें इलाज जिला अस्पताल ले जाया गया।
आपको बता दें कि सुबह नरौली से सवारी को लेकर ई रिक्शा सिधारी हाइडिल होते हुए छ्तवारा की तरफ जा रहा था। लेकिन जैसे ही ईरिक्शा ओवरब्रिज से नीचे की तरफ उतार रहा था उसी दौरान तेज गति के चलते ढलान पर ईरिक्शा अनियंत्रित हो गया। ईरिक्शा पर सवार तीन लोग जहां गंभीर रूप से घायल हुए वहीं ईरिक्शा भी क्षतिग्रस्त हो गया।
