तरवा आजमगढ़। ग्राम सभा तरवा के बडकापुरा में दशको पहले से चले आ रहे रामलीला के अंतिम चरण में भरत मिलाप को देखकर लोगों के आंखों से आंसू निकल पड़े। आपको बताते चले कि बड़का पूरा में अति प्राचीन शिव मंदिर पर रामलीला का आयोजन बड़े ही धूमधाम से आयोजित होता चला आ रहा है। आज अंतिम चरण में भरत मिलाप हुआ जिसे बाहर से आए हुए कलाकारों ने जान डाल दी काफी संख्या में क्षेत्रवासी एवं गांव वासी मौजूद रहे। सोनू सिंह की अध्यक्षता में एवं उनके कमेटी के कुशल निर्देशन में सकुशल रामलीला संपन्न हुआ बाराह महंत श्री श्याम नारायण दास भी उपस्थित रहे। मौके पर पंकज सिंह अंशु सिंह मनीष सिंह लव कुश सहित तमाम सक्रिय कार्यकर्ता एवं क्षेत्र से सम्मानित, महिला, पुरुष ,बच्चे इस दृश्य को देखने के लिए मौजूद रहे। भरत मिलाप होते देख लोगों ने जय श्री राम, जय श्री राम ,का नारा लगाना शुरू कर दिया है जहां लोगों के मन में एक अलग ही अनुभूति दिखाई दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *