राष्ट्रीय_एकता_दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर समस्त अधिकारीगण व कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता व सुरक्षा की शपथ दिलाई गई

ब्यूरो हामिद अली
आज दिनांक 31.10.2023 को लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल जी की जयंती को “राष्ट्रीय एकता दिवस” के रुप में मनाया जा रहा है इस अवसर पर श्रीमान् पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री अंकित मित्तल द्वारा पुलिस लाईन्स के क्वार्टर गार्द पर सरदार बल्लभ भाई पटेल जी के चित्र का अनावरण कर माल्यार्पण किया गया एवं समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण को राष्ट्र की एकता, अखंडता व सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री शिवराज द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर सरदार बल्लभ भाई पटेल जी के चित्र का अनावरण कर माल्यार्पण किया गया एवं समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण को राष्ट्र की एकता, अखंडता व सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। इसी प्रकार जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी अपने कार्यालय व समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष अपने अपने थानो पर अधि0/कर्मचारीगणों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाये रखने के लिए शपथ दिलाई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *