जिला महिला अस्पताल में प्रसूता का नवजात बच्चा चोरी, सुरक्षा भगवान भरोसे।

सीसीटीवी फुटेज में कैद हुआ बेखौफ बच्चा चोर, सुरक्षा गार्ड के रहते हुए बच्चा चोरी।

आजमगढ़, जनपद का स्वास्थ्य विभाग आए दिन किसी न किसी कारण और अपने कारनामे से अखबारों की सुर्खियों में बना रहता है।सोमवार की रात महिला जिला अस्पताल में भर्ती प्रसूता का नवजात बच्चा चोरी हो जाने से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे स्वास्थ्य अधिकारी और पुलिस सीसीटीवी में कैद बच्चे को ले जाने वाले व्यक्ति सरगर्मी से खोजबीन की गई पर उसका कुछ पता नहीं चल सका।
गोरखपुर जिले के गोला थाना क्षेत्र के जफ़्ती की रहने वाली 22 वर्षीय रंजन पत्नी विजयपाल बच्चों की डिलीवरी के लिए 15 दिन पूर्व अपने मायके जीयनपुर थाना क्षेत्र के हरसिंहपुर अपने पिता लालचंद पाल के यहां आई थी। 6 दिन पूर्व प्रसव पीड़ा होने पर स्वजन महिला अस्पताल में भर्ती किया जहां ऑपरेशन द्वारा प्रसूता ने नवजात बच्ची को जन्म दिया प्रसूता का यह पहला बच्चा है। सोमवार की रात लगभग 1 बजे शौच से आने के बाद बच्चों के साथ सो रही थी। नींद में आने के बाद अस्पताल में बेखौफ होकर टहल रहे टी-शर्ट और हाफ लोअर पहना व्यक्ति ने बड़े इत्मीनान से वार्ड में जाकर नवजात बच्चे को लाल रंग के गमछे में लपेटकर बड़े आराम से रफू चक्कर हो गया। वार्ड के गेट के बगल में बैठा सुरक्षागार्ड मोबाइल देखने में व्यस्त था। नवजात को बगल में न पाकर प्रसूता ने शोर मचाया नवजात की चोरी हो जाने पर अस्पताल में हड़कंप मच गया। इस तरह की हुई घटना से महिला जिला अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान लग रहा है कि सुरक्षा व्यवस्था भगवान भरोसे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *