सिधारी थाना के नीबी गांव से होकर गुजरे रेलवे लाइन के पास ट्रेन से धक्का लगने से एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम को भेज दिया

जानकारी के अनुसार सिधारी थाना के सर्फुद्दीनपुर मोहल्ला निवासी दिनेश कुमार यादव (26) मंगलवार की शाम किसी काम से घर से निकला। लेकिन देर रात तक वह नहीं लौटा तो परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला।
देर रात पुलिस द्वारा परिजनों को सूचना मिली कि दिनेश ट्रेन के धक्के से गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिवार के लोग सदर अस्पताल पहुंचे। देर रात इलाज के दौरान दिनेश की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि दिनेश कैसे वहां पहुंच गया। किसी को इसकी जानकारी नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *