संवाददाता निखिल कुमार 

श्याम हॉस्पिटल का भव्य उद्घाटन समारोह हुआ संपन्न उद्घाटन कर्ता मुख्य अतिथि सदर विधायक माननीय दुर्गा प्रसाद यादव रहे।

आजमगढ़ जनपद के राम बाजार सिकरौरा जुनैद गंज के पास श्याम हॉस्पिटल का भव्य उद्घाटन समारोह संपन्न हुआ। अस्पताल के डायरेक्टर डॉक्टर करूण श्रीवास्तव न्यूरो कंसल्टेशन हैं। अस्पताल के प्रबंधक गरुड़ श्रीवास्तव ने उद्घाटन समारोह में बहुत भव्य व्यवस्था बनाई थी डॉक्टर करूण श्रीवास्तव ने वार्ता के दौरान बताया कि उनका ध्येय गरीब दुखियों की सेवा करना है। उनके अस्पताल में 24 घंटे इमरजेंसी सुविधा रहेगी। ओपीडी फीस निशुल्क रहेगी कोई भी पैथोलॉजिकल जांच 50 परसेंट कम रेट में होगी। इनके यहां दूरबीन द्वारा पथरी का ऑपरेशन, एक्सीडेंटल केस 24 घंटे देखी जाएगी। हड्डी व जोड़ रोगों का विशेष इलाज व आपरेशन की सुविधा उपलब्ध है। न्यूरोलॉजी एवं फिजियोथैरेपी की भी अस्पताल परिसर में व्यवस्था है। नेत्र रोगियों के लिए भी नेत्र की जांच व चश्मों की व्यवस्था उपलब्ध है।24 घंटे एंबुलेंस व्यवस्था मिलेगी यह हॉस्पिटल अपने आप में सारी सुविधाओं से परिपूर्ण है यहां आधुनिक मशीनों द्वारा ऑपरेशन और जांच की व्यवस्था है। अब यहां के लोगों को दूर नहीं जाना होगा हॉस्पिटल परिवार की तरफ से बीच-बीच में कैंप लगाकर अच्छे डॉक्टर द्वारा मरीजों को निशुल्क इलाज किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *