संवाददाता निखिल कुमार
बलरामपुर। तहबरपुर थाना क्षेत्र के ओहनी गांव में खेत की जोताई टैक्टर से करते समय गांव के कुछ दबंग लोगो ने टैक्टर रुकवा कर खेत में रास्ते की मांग करने लगे मना करने पर हाथ पैर से मार पीट कर मां और पुत्री को घायल किया
तहबरपुर थाना क्षेत्र के ओहनी गांव निवासी रेखा राय (45) पत्नी रविंद्र राय मंगलवार की शाम घर से तीन सौ मीटर दूर खेत को टैक्टर से जोतवा रही थी तभी गांव के कुछ दबंग लोग आए और टैक्टर को रुकवा कर खेत में रास्ते की मांग करने लगे रास्ता देने से मना करने पर दबंगों ने हाथ पैर से मारने लगे पास खड़ी बीच बचाव करने गई प्रियंका (15) को भी मारने लगे जिससे दोनो घायल हो गई हालत गंभीर देखते ही परिजन ने जिला अस्पताल ले आए जहा इलाज चल रहा है
