संवाददाता देवेंद्र कुशवाहा 

कोपागंज (मऊ) : कोपागंज के वार्ड नम्बर एक कोपा कोहना में त्रिवर्षीय श्रावणी पूजा का जलूस शनिवार को गाजे-बाजे हाथी घोड़े के साथ निकाली गई। इस दौरान चारों दिशाओं में स्थापित देवी देवताओं को लगातार नौ दिनों तक जल और धार चढ़ाने के बाद
शनिवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने विधि विधान से पूजन-अर्चन करने के बाद गाजे-बाजे के साथ जुलूस निकाला। जलूस में बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष जयकारों के साथ जलूस के शक्ल में निकले तो क्षेत्र का वातावरण गुंजायमान हो गया। इस दौरान पूरे नगर क्षेत्र का भ्रमण करते हुए जलूस में शामिल श्रद्धालुओं ने चारों दिशाओं में स्थापित देवी देवताओं को प्रसाद चढ़ाया और परिवार के सुख-समृद्धि, रोगों से मुक्ति,नगर क्षेत्र के उन्नति और सर्व समाज के कल्याण के लिए देवी देवताओं से प्राथना की। इसके बाद श्रावणी पूजा का जुलूस दोपहर बाद पुन: गांव पहुंचा जहां पूरे धार्मिक विधि-विधान से पूजा कर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया । श्रावणी पूजा के दौरान निकलने वाले जलूस की सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए थानाध्यक्ष नवल किशोर सिंह पुलिस व पीएसी के जवानों के साथ मोर्चा संभाले हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *