कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में हुए रेप कांड का मुद्द आए दिन अपने साथ नए खुलासे लेकर आ रहा है। कभी आरोपी अपना गुनाह कबूल करता है तो कभी वो उससे ही मुकर जाता है। अब इस मामले पर जो अपडेट सामने आया है। उस हिसाब से संजय रॉय ने पॉलीग्राफ टेस्ट में अपना अपराध कबूल कर लिया। उसने कहा कि उसने अपराध को अंजाम देने से पहले उसने अपने दोस्त के साथ जमकर शराब पी थी। जिसके बाद वो रेड लाइट एरिया में गया था। हालांकि यहां उसने कोई कांड नहीं किया था। बल्कि किसी लड़की से छेड़छाड़ की थी। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उसने उस रात अपनी गर्लफ्रैंड को फोन किया था और उससे न्यूड फोटोज़ मांगे थे। उसने बताया जब वो अस्पताल लौटा तब सुबह के करीब 4 बज चुके थे। ये वही टाइम था जब पीड़ित डॉक्टर सोने जा रही थी क्योंकि वो पिछले 36 घंटे से लगातार ड्यूटी दे रही थी। इसी समय पर संजय ने घटना को अंजाम दिया था। बता दें की वारदात को अंजाम देने के बाद संजय अपने एक दोस्त अनुपम दत्ता के पास गया था। इसी मामले में उससे पूछताछ की गई तो उसने बात को घुमाने की कोशिश की और मुद्दे को भटकाने की भी कोशिश की लेकिन पॉलीग्राफ टेस्ट में पकड़ा गया। बता दें पुलिस ने आरोपी की साइकोएनालिसिस प्रोफाइल भी तैयार की जिसमें ये बताया गया है कि आरोपी को पॉर्नोग्राफी की लत थी। जांच में उसके फोन से भी कई सारी अश्लील वीडियो मिले जिससे ये बात और पुख्ता हो गई।
