आजमगढ़ के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के बनकट बाजार में बीती देर रात लगभग 12 बजे कार व रोडवेज बस की आमने सामने टक्कर हो गई। इस घटना में कार सवार जीजा और साली घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था कि जीजा की रास्ते में ही मौत हो गई।
साली को जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। परिजनों ने उसे उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। मऊ जनपद के मुहम्मदाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के जमीन बरामदपुर (अन्सार नगर) निवासी मोहम्मद अजहर (35) अपनी साली तरन्नुम (25) के साथ अर्टिगा कार से किसी शादी समारोह में गया हुआ था।
