मुबारकपुर आजमगढ़ ए एसपी शुभम अग्रवाल के ताबड़तोड़ वाहनों की चेकिंग, करवाई से वाहन चालकों में मचा हड़कंप

संवाददाता शरफुद्दीन आज़मी

 

शुक्रवार को सायं काल जैसे ही श्री अग्रवाल अपने लाल लस्कर के साथ मुबारकपुर रोडवेज पहुंचते ही स्थानीय थाने की पुलिस हरकत में आ गई जैसे पुलिस विभाग को आभास हुआ कि साहब कोई बड़ी कार्यवाई को अन्जाम देंगे

श्री अग्रवाल द्वारा छोटे बड़े वाहनों को ताबड़तोड़ चेकिंग की मुहिम चलाई और थानाध्यक्ष निहार नन्दन कुमार, चौकी प्रभारी संजय सिंह अपने अपने अधिनस्थों के साथ टॉर्च एवं लाठी लेकर कर रोड़ पर उतर गए और कुछ ही देरी बाद बिना कागजात,डीएल वाहन चालक से ई-रिक्शा एवं फोर व्हीलर से बीमा की पूर्ण न होने वाले वाहनों के लिए सहमत बनकर टूट पड़े किसी ने दोहाई तो किसी ने अपनी मजबूरी को गाते नजर आए इसके बावजूद भी पुलिस निष्पक्षता के साथ बड़े अभियान चलाते हुए 25 गाड़ीयों का चालान और एक मोटरसाइकिल,

2 ई-रिक्शा सीज की पुलिस कि उक्त कारवाई की जैसे ही वाहन स्वामियों को लगीं कि वाहन स्वामी पुलिस की नजरों से बचते हुए दाएं बाएं से निकालना ही मुनासिब समझा पुलिस के इस कार्रवाई से वाहन स्वामियों में हड़कंप की स्थिति है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *