ब्यूरो रिपोर्ट राधेश्याम मौर्या
7 सितंबर 2024 को डा अखिलेश कुमार चिकित्सा अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र फूलपुर आजमगढ़ के निर्देशन में एल पी जे इंटर कॉलेज फूलपुर में नीले आसमान क लिए स्वच्छ वायु का अंतरराष्ट्रीय दिवस मनाया गया। नोडल चिकित्सा अधिकारी डा मो अजीम तथा वरिष्ठ नेत्र परीक्षण अधिकारी डा आर बी वर्मा ने एल पी जे इंटर कॉलेज फूलपुर में उपरोक्त बिषय पर प्रार्थना के समय समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं प्रधानाचार्य छात्र छात्राओं की उपस्थिति में पर्यावरण को स्वच्छ रखने एवं वायु प्रदूषण को कम करने के लिए प्रतेक व्यक्ति कारखाने एवं सरकार को एक साथ मिलकर समर्पित भाव से पहल करनी होगी अन्यथा वायु प्रदूषण मानव समाज के लिए सबसे बड़ा पर्यावरणीय अभिषाप है । कयोकि वायु प्रदूषण से फेफड़े हृदय कैंसर सांस की बिमारी एवं मौत हो जाती है। अंत मे प्रधानाचार्य आभार ज्ञापित किया।
