आजमगढ़ जनपद के जुनेदगंज चौराहे के पास दो पक्षों में कहां सुनी के बाद मामला मारपीट में बदल गया एक पक्ष के लोगों ने रोड पर बैठकर धरना प्रदर्शन किया मौके पर पहुंची कोतवाली फोर्स के साथ क्षेत्राधिकार गौरव शर्मा ने समझा बूझाकर धरना प्रदर्शन समाप्त कराया।
बबलू श्रीवास्तव पुत्र स्वर्गीय श्याम सुंदर लाल श्रीवास्तव निवासी बलरामपुर जिनका अपना जुनेदगंज चौराहे से 300 मीटर दूरी पर श्याम हॉस्पिटल चलता है जहां से बबलू श्रीवास्तव अपने फोर व्हीलर गाड़ी से लक्षिरामपुर की तरफ जा रहे थे अभी आयुष हड्डी हॉस्पिटल तक पहुंचे थे कि आगे जाम लग गया था जिसके चलते पीछे से आ रहे स्कूटी सवार रोशन यादव पुत्र हरिकेश यादव निवासी हरिहरपुर अपनी मां पुष्पा देवी के साथ जा रहा था। बबलू श्रीवास्तव पत्रकारों से बताये कि रोशन यादव मुझे गाली देते हुए मेरी गाड़ी की चाभी खींच लिए और कहा कि तुम्हें गाड़ी चलानी नहीं आती गाड़ी आगे बढ़ाओ मैंने कहा आगे जाम लगा हुआ है आगे वाली गाड़ी हटेगी तो मैं आगे बढ़ा लूंगा इसी बात पर रोशन यादव मुझे गाली देते हुए हाथापाई करने लगा मौके पर कुछ लोगों ने बीच बचाव किया। जिसकी सूचना मैंने बलरामपुर पुलिस चौकी पर जाकर लिखित रूप से दी। सूचना देने के बाद मैं वापस अपने जुनेदगंज स्थित श्याम अस्पताल पर आ गया। कुछ देर बाद मेरे बड़े भाई अरुण श्रीवास्तव उसी रास्ते से जा रहे थे तभी बच्चन यादव और उनके लड़के मेरे भाई को बुलाकर अपने घर में बैठा लिए और हम लोगों को फोन किया कि तुम्हारे भाई को बैठे हैं आओ यहां पंचायत हो जाए हम लोग पहुंचे तो यह लोग मारपीट करते हुए फायरिंग भी करने लगे जिससे मारपीट में हम लोगों को चोटे भी आई फिर हम लोग उनके घर के सामने धरना प्रदर्शन करने लगे। तीनों की मांग कीजिए अपराधियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए इस मामले की सूचना पर कई थानों की पुलिस फोर्स पहुंच गई और पूरा क्षेत्र पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। मौके पर पहुंचे कोतवाल और साथ में क्षेत्राधिकार गौरव शर्मा ने समझा बूझाकर जांच पड़ताल करके गिरफ्तारी करने की बात कह कर धरना प्रदर्शन समाप्त कराया और बबलू श्रीवास्तव की तरफ से शहर कोतवाली में लिखित रूप से तहरीर दी गई।
