आजमगढ़। जहानागंज में नाली निर्माण कार्य की गुणवत्ता की शिकायत करने पर चेयरमैन सरफराज अहमद द्वारा एक व्यक्ति को धमकी देने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चेयरमैन सहित नौ लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है।पुलिस को दी तहरीर में कस्बा निवासी शाह फैसल ने आरोप लगाया था कि 25 सितंबर को नाली निर्माण में गुणवत्ता की शिकायत उनके द्वारा की गई थी। उन्होंने देखा कि नाली के गंदे पानी से निर्माण किया जा रहा था, जिससे निर्माण की गुणवत्ता खराब हो रही थी।उन्होंने इसकी शिकायत वसीम आलम, जो निर्माण की देखरेख कर रहे थे उनसे की। वसीम ने शाह फैसल को मां-बहन की गाली देते हुए कहा कि यह चेयरमैन का काम है और उन्हीं के कहने पर निर्माण किया जा रहा है। इसके बाद शाह फैसल ने इसकी शिकायत चेयरमैन सरफराज अहमद से की। चेयरमैन ने उन्हें घर बुलाया। जब वह उनके घर पहुंचे तो वहां पहले से ही कई लोग मौजूद थे। उन लोगों द्वारा उसे मारा पीटा गया। इसके बाद जहानागंज थाने में नौ लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी गई।
इस मामले में जहानागंज पुलिस ने चेयरमैन सहित नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जिसमें चेयरमैन सरफराज आलम, रेयाज अहमद, शहनवाज, जुल्फेकार अहमद, रईस अहमद आदि शामिल हैं।
जहानागंज थाना नगर पंचायत के चेयरमैन पर एक व्यक्ति के साथ मारपीट करने की तहरीर मिली थी। जिसके आधार पर चेयरमैन के अलावा आठ अन्य व्यक्तियों पर नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। इसकी विवेचना की जा रही है। तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। – विवेक त्रिपाठी, एएसपी यातायात।
