रौनापार थाने की पुलिस को सूचना मिली की बघावर तिराहे के पास छह-सात की संख्या में कुछ संदिग्ध लोग खड़े हैं। वह कहीं भागने के फिराक में है। पुलिस ने सक्रियता दिखाई और उन्हें दबोच लिया। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ किया तो पता चला कि यह पूरा गिरोह ठगी करने वाला है मंदिरों पर महिलाओं की चैन काटना, ऑटो में महिलाओं के साथ पर्स चुराना और चैन काटना उनकी आदत है। पूछताछ में बताया कि पूरा गोल भंवरनाथ मंदिर पर महिला का पायल और चैन काटते थे। बताया कि 26 अगस्त को संजना ब्यूटी पार्लर व कास्मेटिक की दुकान में उन्होंने सामान खरीदने के बहाने सोने की लॉकेट चोरी कर ली। पकड़े गए आरोपियों में तराना, निशा निवासी नायकडीह थाना दुल्लहपुर गाजीपुर, हसीबुन्निसा निवासी शादियाबाद गाजीपुर, समा, कमरू निषा निवासी जलालाबाद थाना दुल्लहपुर गाजीपुर, निशा और सूरज निवासी टेकवारा थाना कोपागंज जनपद मऊ शामिल है।
