विशेष संचारी रोग नियन्त्रण एवं दस्तक अभियान माह अक्टूबर 2024 का शुभारम्भ आज दिनांक 01.10.2024 को जिलाधिकारी महोदय, आजमगढ़ के द्वारा मण्डलीय जिला चिकित्सालय आजमगढ़ से रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। जिलाधिकारी महोदय, आजमगढ़ के द्वारा जन सामान्य को संचारी रोगों के रोकथाम साफ-सफाई, शौचालयों का उपयोग शुद्ध पेयजल तथा ताजा भोजन के उपयोग के सम्बन्ध में शपथ दिलाया गया एवं जनता से अपील किया गया कि मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के लिए घर और कार्य स्थल के आस-पास पानी जमा न होने दे, पुराने एवं खराब बर्तन, डिब्बे को छत पर न रखे, पुराने टायर, प्लास्टिक के कप, फिज की ट्रे. बोतलों, कबाड़ फूलवानों आदि में पानी इकट्‌ट्टा न होने दे। बुखार आने पर लापरवाही न करें एवं बिना डाक्टर के सलाह किसी दर्दनाशक दवा का सेवन न करें। डा० अशोक कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी आजमगढ़ द्वारा जानकारी दी गई कि इस अभियान में आशाएं और आंगनबाड़ी कार्यत्रियों एवं विभिन्न अन्तर्विभाग जैसे- नगर विकास विभाग, जिला पंचायती राज विभाग, शिक्षा विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, कृषि विभाग, सिंचाई विभाग, पशुपालन विभाग के द्वारा विशेष संचारी रोग एवं वेक्टर जनित रोगों से बचाव हेतु अभियान के दौरान विशेष योगदान दिया जायेगा। जिस अवसर पर जिलाधिकारी महोदय, आजमगढ, डा० आमोद कुमार एस०आई०सी० / अपर निदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण आजमगढ मण्डल आजमगढ़, डा० अशोक कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी आजमगढ़, डा० उमा शरण पाण्डेय अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, डा० ए०के० चौधरी, नोडल अधिकारी वी०बी०डी० एवं संक्रामक रोग, श्री राधे श्याम यादव, जिला मलेरिया अधिकारी के साथ मलेरिया एवं फाइलेरिया विभाग के समस्त कर्मचारियों ने रैली में प्रतिभाग किया। ए०एन० एम०टी०सी० सेन्टर के प्रशिक्षु स्वास्थ्य विभाग / अन्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी, विद्यालय के बच्चे तथा स्वयंसेवी संस्था संचारी रोग नियन्त्रण अभियान दिनाक 01.10.2024 से 31.10.2024 तक एवं दस्तक अभियान दिनांक 11.10.2024 से। दिनांक 31.10.

2024 तक समस्त सामु०/प्रा०स्वा०केन्द्रों के अन्तर्गत चलाया जाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *