आजमगढ़। नगर के कलेक्ट्रेट परिसर में शादी करने पहुंचे एक प्रेमी युगल को लड़की के परिजनों ने पकड़ लिया। इसके बाद वहां हंगामा हुआ। लड़की के परिजनों ने लड़के के मामा को पीट दिया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। उसने लड़के के मामा को चौकी में बिठा लिया।लड़की के पिता ने बताया कि दो माह पूर्व उनकी पुत्री एक लड़के साथ चली गई थी। सोमवार को उनके आजमगढ़ में होने की जानकारी मिली। इस जानकारी पर हम लोग पहुंचे तो वे अधिवक्ता के जरिये दोनों की शादी की फिराक में थे। इस बात को लेकर हंगामा हुआ। इसके बाद पुलिस आई उसने लड़की को महिला पुलिस के हवाले कर दिया और लड़के के मामा को चौकी में कुछ देर बिठाया, इसके बाद उसे छोड़ दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *