महाराजगंज के कुढ़ई ढाला गांव के पास बने पुलिया के नीचे घाघरा नदी में बुधवार सुबह किशोर का शव तैरता मिला। ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक मंगलवार शाम मां के लिए दवा लेने के लिए घर से निकला था। महराजगंज के शिवपुर देवारा गांव निवासी शिवम यादव (15) मंगलवार शाम पांच बजे घर से पैदल मां शीला देवी की दवा लेने बाजार गया था। काफी देर तक घर नहीं आया तो परिजन उसकी खोजबीन शुरू की। कुछ पता नहीं चला। बुधवार सुबह छह बजे कुढ़ई ढाला गांव के पास घाघरा नदी के नीचे पानी में शव तैरता दिखा। मृत किशोर कक्षा-6 का छात्र था। दो भाई तीन बहनों में तीसरे नंबर पर था।
