आजमगढ़-आज दिनाॅक 14 अक्टूबर 2024 दिन सोमवार स्थान-मण्डलीय जिला चिकित्सालय आजमगढ़ स्थित ए0आर0टी0 सेन्टर हाल समय 11ः00 बजे दिन में प्रमुख अधीक्षक मण्डलीय जिला चिकित्सालय आजमगढ़ की अध्यक्ष्यता में एच0आई0वी0 एड्स विषयक सामाजिक जागरूकता कैम्प का आयोजन किया गया संचालन योगेन्द्र प्रसाद काउन्सलर लालगंज ने किया विशिष्ट अथिति के रूप में जिला क्षय रोग अधिकारी, जिला विधिक प्राधिकरण अधिकारी ,जिला समाज कल्याण अधिकारी ,एसएसके नोडल, ए0आर0टी0 नोडल अधिकारी उपस्थित रहें।
अपने सम्बोधन में अपर निदेशक/प्रमुख अधीक्षक मण्डलीय जिला चिकित्सालय आजमगढ़ ने कहा कि सामाजिक जागरूकता कैम्प का उदेद्श्य एच0आई0वी0 एड्स विषयक समुचित जानकारी जन जन तक पहॅुचाना एच0आई0वी0 संक्रमित लोंगों के प्रति साकारात्मक व्यवहार को बनाये रखना विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना एच0आई0वी0 एड्स 2017 के तहत पीपुल लिविंग विद एचआईवी को सुरक्षा प्रदान करने की जानकारी उपलब्ध कराना 1097 हेल्पलाइन नम्बर का प्र्रचार प्रसार करना नियमित दवाइयों का सेवन करना सामिल है।
जिला क्षय रोग अधिकारी ने कहा कि आत्म बल को बनाये रखें जिससे प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होती है। आपके द्वारा एच0आई0वी0 एड्स की समुचित जानकारी उपलब्ध करायी गयी। इन्टेशिफाइड-4 कार्यक्रम के तहत 4 की बात पर प्रकाश डाला गया।
जिला विधिक प्राधिकरण अधिकारी के द्वारा यह बताया गया कि एच0आई0वी0 एड्स एक्ट 2017 के तहत एच0आई0वी0 एड्स क्लांइट को कानूनी सुरक्षा प्राप्त है। गोपनीयता को बनाये रखना, भेदभाव न करना इस एक्ट की पहली प्राथमिकता है।
जिला समाज कल्याण अधिकारी ने कहा कि समाज कल्याण के तहत चलाई जा रही योजनाओं को उपलब्ध कराने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया।
सामाजिक जागरूकता कैम्प में पौधा रूपी गमला एवं मोमेन्टों देकर स्वागत किया गया । सहयोगी एन0जी0ओ0, कामिकों एवं पी0एल0एच0आई0वी0 तथा स्पीकर को प्रशस्ति पत्र पदान किया गया।
सामाजिक जागरूकता कैम्प में प्रमुख रूप से डा0 विशाल चैधरी, श्री विजेन्द्र सिंह दिशा यूनिट श्री अमित यादव व सोमब्रत डाटा मैनेजर व दिनेश कुमार परामर्शदाता रोशन शर्मा प्रियंका आदि उपस्थित रहें।
