वरिष्ठ पत्रकार डॉ वीरेंद्र सरोज द्वारा साफ सुथरी‌ व निष्पक्ष खबर को प्रमुखता से प्रकाशित करने को लेकर आज ग्रामीण चिकित्सक समाजिक एसोसिएशन द्वारा किया गया सम्मानित – प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ अनिल सरोज

आजमगढ़ / ग्रामीण चिकित्सक समाजिक एसोसियेशन के केन्द्रीय कार्यालय पर वरिष्ठ पत्रकार डॉ. वीरेंद्र सरोज को ग्रामीण चिकित्सक समाजिक एसोसियेशन के वरिष्ठ पदाधिकारी द्वारा सम्मानित किया। प्रदेश सचिव डॉ.संतोष शर्मा ने कहा कि पत्रकार समाज के दर्पण होते हैं। उन्हीं के बदौलत समाज की अच्छाई और कुरीतियों लोगों के समक्ष प्रस्तुत की जाती है। ऐसे में पत्रकार के हित का ख्याल रखना चाहिए। प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ अनिल सरोज ने कहा कि न्यूजलाइन नेटवर्क नेशनल न्यूज के मंडल व्यूरो चीफ़ डॉ वीरेंद्र सरोज पेशे से डॉक्टर के साथ साथ समाजसेवी व पत्रकार भी हैं जो निष्पक्ष खबर को प्रमुखता से प्रकाशित करते है जिसको देखते हुए ग्रामीण चिकित्सक समाजिक एसोसिएशन की‌‌ कोर कमेटी ने बैठक कर पत्रकारिता जगत में डॉ वीरेंद्र सरोज को साफ सुथरी‌ व निष्पक्ष खबर को प्रमुखता को प्रकाशित करते हैं जिनको देखते हुए आज ग्रामीण चिकित्सक समाजिक एसोसिएशन के कोर कमेटी द्वारा अंग वस्त्र व संगठन का प्रमाण पत्र एवं मोमेन्टो देकर सम्मानित किया आजमगढ़ जिला अध्यक्ष / प्रदेश प्रवक्ता दिनेश शर्मा ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि ग्रामीण चिकित्सक समाजिक एसोसिएशन द्वारा समय-समय पर निःशुल्क मेडिकल कैम्प व ब्लड टेस्ट कराया जाता है एवं अनाथ बच्चों के लिए खाद्य सामग्री पुस्तक, पेन पेंसिल एवं कपड़ों का वितरण किया जाता हैं। मौके पर डॉक्टर संतोष शर्मा , डॉक्टर दिनेश शर्मा , डॉक्टर अनिल सरोज , डॉक्टर एस के तिवारी , डॉक्टर ए. के. जैसवारा , डॉक्टर आर. बी. मौर्य समेत अन्य चिकित्सक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *