आजमगढ़। जिले के नेहरू हाल सभागार में आज शनिवार को राष्ट्रीय नाई सविता सलमानी विकास मंच आजमगढ़ द्वारा एक दिवसीय मंडलीय बैठक की गई। इस दौरान नाई समाज के लोगों ने पीडीए मंच में शामिल होकर अपने हक और आरक्षण की लड़ाई लड़ने की बात कही।

आजमगढ़ के नेहरू हाल में आयोजित राष्ट्रीय नाई सविता सलमानी विकास मंच की एक मंडलीय बैठक हुई। बैठक में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम भवन शर्मा, सपा के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व मंत्री राम अचल राजभर, समाजवादी पार्टी के मुबारकपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक अखिलेश यादव के साथ ही समाज के तमाम लोग मौजूद रहे। इस दौरान पूर्व मंत्री राम अचल राजभर ने कहा कि नाई सलमानी समाज की राजनैतिक भागीदारी समाजवादी पार्टी की सरकार बनने के बाद ही मिल सकती है और नाई समाज का विकास शिक्षा से ही होगा।

वही संगठन के अध्यक्ष राम भवन शर्मा ने कहा कि नाई सलमानी समाज सरकार की नाइंसाफी के खिलाफ सड़क पर उतरेगा। इस समाज का उत्पीड़न और शोषण बढ़ा है, साथ ही उन्होंने संगठन को ग्रामीण स्तर पर प्रभावी बनाने पर जोर दिया।

 

वहीं बैठक में शामिल मुबारकपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक अखिलेश यादव ने कहा कि राष्ट्रीय नाई सविता सलमानी विकास मंच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर विश्वास व्यक्त किया है और संगठन के लोगों का मानना है कि पीडीए मंच में शामिल होकर अपनी हक और आरक्षण की लड़ाई लड़ना है। विधायक ने धन्यवाद दिया की नाई समाज ने हमारे नेता को मजबूत करने के लिए एक अच्छा निर्णय ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब तक पीडीए मजबूत नहीं होगी तब तक हमारे बच्चों के भविष्य शिक्षा, दवाई और तमाम जो इंतजाम जो आम आदमी के जीने की जरूरत है वह हम तभी दे पाएंगे जब हमारा पीडीए मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि गंगा जमुनी सभ्यता के प्रतीक के रूप में नाई समाज ही है जहां हिंदू और मुसलमान दोनों समाज के लोग मौजूद हैं, यही असली हिंदुस्तान है आज की तारीख में इसी की जरूरत है और इनको बांटने के लिए सत्ता में शामिल भारतीय जनता पार्टी के लोग काम कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *