आजमगढ़ जिले मे संचालित 108 एवं 102 एंबुलेंस के समस्त पदाधिकारियों एवं उपमुख्यचिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अरविंद चौधरी ने सभी 108 व 102 एंबुलेंस को त्योहारों के मध्य नजर अलर्ट मोड पर रखा है किसी भी जरूरतमंद को तुरंत एंबुलेंस सेवाएं प्रदान हो सके

इसी के साथ समस्त एम्बुलेंस कर्मचारियों ने निस्वार्थ भाव से आम जनमानस की सेवा करने का संकल्प भी लिया!
एम्बुलेंस सेवा प्रदाता संस्था ईएमआरआई ग्रीन हेल्थ सर्विसेज के क्षेत्रीय प्रबंधक सुमित प्रताप सिंह प्रोग्राम मैनेजर अखिलेश मिश्रा और जिला प्रभारी अजय कुमार राय ने बताया कि जनपद के 108 एवं 102 एम्बुलेंस के स्टाफ हमेशा अपने अच्छे कार्य का परिचय दे रहे है। वर्तमान में 108 की 51 और 102 की 52 एंबुलेंस कार्यरत हैं। यह सेवा आम जनमानस के लिए बिल्कुल निःशुल्क है ।

102 एंबुलेंस आप किस समय बुला सकते है :
1. गर्भवती महिला को घर से सरकारी अस्पताल लाने व वापस घर तक छोड़ने की सुविधा।
2. जन्म के बाद जच्चा बच्चा को वापस घर जाना हो।
3. दो साल तक के शिशु को कोई परेशानी होने पर सरकारी अस्पताल ले जाने व वापस घर छोड़ने के लिए।
4. गर्भवती महिला व दो साल तक के बीमार शिशु को अस्पताल से उच्च अस्पताल ले जाना हो

108 एंबुलेंस आप किस समय बुला सकते है
1. किसी भी तरह की दुर्घटना होने पर।
2. तेज पेट दर्द होने पर।
3. तेज बुखार होने पर।
4. दिल का दौरा पड़ने पर।
5. सांस लेने में दिक्कत होने पर।
6. जानवरो के काटने पर।
7. किसी तरह की मारपीट होने पर।
8. कोई भी प्राकृतिक आपदा की स्थिति में।
9. किसी भी तरह की आपातकालीन स्थिति में।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *