उत्तर प्रदेश साहित्य सभा आजमगढ़ द्वारा सिधारी स्थित वेटरनरी पालीक्लीनिक में आज रविवार को दोपहर लगभग 2:00 बजे एक कवि कोस्ट का आयोजन किया गया जिसमें शहर के कवि व गजल प्रेमी शामिल हुए और उन्होंने अपनी कविताओं के माध्यम से लोगों के मन को मोह लिया। इस दौरान कार्यक्रम की आयोजक उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर मोनिका शर्मा ने कहा कि यह एक ऐसी कवि गोष्ठी है जिसमें आजमगढ़ के कवि प्रेमी, गजल प्रेमी शामिल हुए हैं और काफी संख्या में आकर कवियों ने हमारा सम्मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि दीपावली पर्व का समय हैं और उसी से सम्बंधित कविता कवियों ने सुनाया है। सामाजिक रूप से कवि जो लिखता है उससे समाज को एक नई दिशा मिलती है। तो समाज को एक नई दिशा देने के लिए कवियों ने अपने ओझ से अपने श्रृंगार से इस मंच को सजाया हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *