मिशन शक्ति फेज-5 अभियान के क्रम में एंटीरोमियो टीमों द्वारा महिलाओं/बालिकाओं/छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी स्वावलम्बन एवं नारी सम्मान की दिशा में चलाए जा रहे महिला सुरक्षा सम्बन्धी

संवाददाता देवेन्द्र कुशवाहा 

आज 30 नवंबर कोपागंज थाना क्षेत्र के देलही पब्लिक स्कूल मे एंटी रोमियो टीमों द्वारा मिशन शक्ति फेज-5 (नारी सुरक्षा/नारी सम्मान/नारी स्वावलंबन) महिला कल्याण के प्रति चलाए जा रहे अभियान के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं के मध्य सशक्तिकरण व विश्वास का वातावरण बनाने के उद्देश्य से कोपागंज थाने द्बारा महिला सम्बन्धी अपराधों की रोकथाम हेतु महिलाओं/बालिकाओं/छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी स्वावलंबन एवं नारी सम्मान की दिशा में चलाये जा रहे पुलिस की महिला सुरक्षा सम्बंधी विभिन्न महिला हेल्प लाइन 1090, यूपी-112, हेल्पलाइन नम्बरों 1076 आदि के बारे में जागरूक किया तथा उपस्थित सभी महिलाओं/बालिकाओं/छात्राओं को किसी भी विषम परिस्थिति में तत्काल उक्त दिए गए हेल्पलाइन नम्बरों पर कॉल कर पुलिस को सूचित करने हेतु बताया गया। सभी बालिकाओं/महिलाओं को हेल्पलाइन नम्बर का निर्भीक होकर उपयोग करने हेतु तथा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने व निर्भीक होकर अपने अपने क्षेत्र में कार्य करने/शिक्षा ग्रहण करने के लिये प्रेरित किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *