संवाददाता देवेन्द्र कुशवाहा
01 दिसंबर को जनपद मऊ के विभिन्न थानों द्वारा देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान थाना दोहरीघाट पुलिस द्वारा वारण्टी अभियुक्त चन्द्रजीत पुत्र बद्री निवासी अहिरानी बुजुर्ग थाना दोहरीघाट व थाना मुहम्मदाबाद पुलिस द्वारा वारण्टी अभियुक्त कैश खान पुत्र शब्बू खान निवासी गद्दोपुर थाना रानीपुर तथा कोतवाली नगर पुलिस द्वारा वारण्टी अभियुक्तगण राजू पुत्र रामजीत राम निवासी सोनीघापा मैदान सहादतपुरा थाना कोतवाली नगर, निजाम खाँ पुत्र नुरुल हक निवासी मुगलपुरा थाना कोतवाली नगर, अफजाल पुत्र मुर्तुजा निवासी भरहुकापुरा थाना कोतवाली नगर, अनवार अहमद पुत्र असरफ अली निवासी राजाराम का पुरा थाना कोतवाली नगर जनपद मऊ को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय किया गया ।
