आवेदक को फोन कर फर्जी पुलिस ऑफिसर बताकर मुकदमा में फसाने के नाम पर फ्राड की गयी सम्पूर्ण धनराशि 58000 रुपये थाना रानीपुर साइबर पुलिस टीम द्वारा वापस कराया गया–
संवाददाता देवेन्द्र कुशवाहा
पुलिस अधीक्षक मऊ इलामारन जी के निर्देशन में अपराध/अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में साइबर अपराध के माध्यम से आंनलाइन ठगी गयी धनराशि वापस दिलाने व साइबर अपराध पर प्रभावी कार्यवाही के परिप्रेक्ष्य में थाना रानीपुर साइबर पुलिस टीम द्वारा सार्थक प्रयास करते हुए आंनलाइन ठगी के शिकार पीडित संगम भारती पुत्र श्रीपतिराम निवासी भुसुवा थाना रानीपुर जनपद मऊ के कुल 58000 रुपये की सम्पूर्ण धनराशि अथक परिश्रम कर उनके खाते में वापस कराया गया। आवेदक द्वारा उच्चाधिकारियों व थाना रानीपुर के अधिकारी/ कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया । साइबर अपराध किसी के साथ और किसी भी प्रकार से घटित हो सकता है। बस जागरुक रहकर ही साइबर से बचा जा सकता है।
