संवाददाता धीरज वर्मा
आजमगढ़। जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र के अनंतपुरा कटरा मोहल्ला निवासी सच्चिदान्द वर्मा ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन के माध्यम से विकास प्राधिकरण के सचिव, जेई, एई के मिली भगत से अवैध निर्माण कराने का आरोप लगते हुए कहा कि मेरे भाई अंजनी वर्मा की पत्नी रेनू वर्मा ने मेरी जमीन पर निर्माण कार्य किया जा रहा है। जिस पर विकास प्राधिकरण के द्वारा स्टे लगा हुआ है। पीड़ित का कहना है कि जब मै इसकी शिकायत विकास प्राधिकरण के सचिव से करता हूँ तो उनके द्वारा कहा जाता है कि इस पर कोई निर्माण नहीं हो रहा है लेकिन वहां पर निर्माण कार्य विपक्षियों द्वारा कराया जा रहा है। जब मेरी सुनवाई कही नहीं हुई तो थक हारकर मैंने जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाया है।
