थाना को0नगर पुलिस द्वारा चोरी की मोटरसाइकिल के साथ 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से 01 अदद चोरी की मोटरसाईकिल (कूटरचित नम्बर प्लेट) बरामद

ब्यूरो हामिद अली,

पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री मनोज कुमार रावत के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर श्री आनन्द कुमार राय के नेतृत्व में थाना को0नगर पुलिस द्वारा मण्डेनाला पुलिया (अम्बेडकर चौराहा) के पास चेकिंग के दौरान अभियुक्त संतोश कुमार पुत्र बढकाऊ पासवान नि0 बगुलहवा मौजा गुरूचाही थाना पयागपुर जनपद बहराइच को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की सुपर स्पेलेण्डर मोटरसाइकिल(कूटरचित नम्बर प्लेट) बरामद किया गया। बरामदगी व गिरफ्तार के आधार पर थाना को0नगर में मु0अ0सं0-17/25, धारा 319(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।

आज दिनांक 11.01.2025 को थाना को0 नगर के उ0नि0 केदार राम व उ0नि0 राकेश कुमार मय पुलिस बल के साथ मण्डेनाला पुलिया (अम्बेडकर चौराहा) के पास वाहन चेकिंग कि जा रही थी कि संदिग्ध मोटरसाइकिल की चेकिंग के दौरान अभियुक्त संतोश कुमार पुत्र बढकाऊ पासवान नि0 बगुलहवा मौजा गुरूचाही थाना पयागपुर जनपद बहराइच को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की सुपर स्पेलेण्डर मोटरसाइकिल(कूटरचित नम्बर प्लेट) बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना को0 नगर में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया।

पूछताछ के दौरान ज्ञात हुआ कि अभियुक्त संतोश कुमार चोरी की मोटरसाईकिल में फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर कई सालों से गाड़ी को चला रहा है। उक्त मोटरसाईकिल की चोरी के सम्बन्ध में थाना उतरौला जनपद बलरामपुर में मु0अ0सं0-507/2020, धारा 379 भादवि का अभियोग पंजीकृत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *