रानी की सराय थाना क्षेत्र के कोटवा स्थित मंडलायुक्त आवास के पास पेट्रोल पंप पर खड़ी ट्रक रविवार की रात चोरी हो गयी। कोटवा निवासी हरेन्द्र यादव की ट्रक मंडलायुक्त आवास के सामने स्थित पेट्रोलपंप पर खड़ी होती थी। रविवार की शाम को वे ट्रक खड़ी कर घर चले गये। रात में चोर ट्रक को चोरी कर ले गये। सुबह वाहन स्वामी पेट्रोलपंप पहुचे तो ट्रक नदारत देख उनके होश उड़ गए। आस पास के लोगों से पूछताछ के बाद डायल 112 को सूचना दी। सूचना मिलने पर थाने से पहुंची पुलिस ने जांच की।
