अलग अलग स्थानों पर गोवंश का कटा सिर,हड्डिया और खाल मिलने से क्षेत्र में हड़कंप।
जहानगंज थाना क्षेत्र के बड़हलगंज और पवई थाना क्षेत्र के अंडिका में मिले अवशेष।
आजमगढ जहानागंज थाना क्षेत्र के ग्राम बड़हलगंज मौजा बरही में सौभाग्य मैरिज हाल के पीछे ग्रामसभा की पोखरी पर पशुओं को काटकर पैर, सर, व कुछ हड्डियां पोखरी में काफी संख्या में फेका गया था। आ रही दुर्गंध से परेशान ग्राम वासियों ने वीडियो व फोटो बनाकर अधिकारियों को भेजा। जिले के अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष जहानागंज के साथ सीओ सदर भी मौके पर भेजा। मौके पर पहुंचे अधिकारी व पुलिस जाँच में जुट गई है। वही पशु के मिले अवशेष को पोखरे से निकलवाकर थानाध्यक्ष जहानागंज ने ग्रामीणों की मदद से गड्डा खोदवाकर गढ़वा दिया गया। जिससे स्थानीय लोगो को परेशानी ना हो वही मामले को आजमगढ़ पुलिस अधीक्षक हेमराज मिना ने गम्भीरता से लेते हुवे जहानागंज की पुलिस को जाँच में लगा दिए हैं।
वही पवई थाना क्षेत्र के अंडिका ग्राम में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के पुल के नीचे रविवार देर रात गोवंश का कटा सिर और खाल मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। खेत देखने आए ग्रामीणों ने जब देखा तो आक्रोशित हो गए। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष पवई अनिल कुमार सिंह के साथ पहुंची पुलिस ने गड्ढा खोदवाकर गोवंश के कटे सिर व खाल को गाड़ दिया गया। अज्ञात लोगो के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जांच पड़ताल में लग गए।
पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के अंडिका गांव स्थित अंडरपास इन दिनों पड़ोसी जिले अंबेडकर नगर के पशु तस्करों के लिए सुरक्षित रास्ता बन गया है। जब ग्रामीणों ने यहां काट कर फेंके गए तीन गोवंश के सिर और खाल को देखा तो पुलिस पर यह आरोप लगाते हुए आक्रोशित हो गए कि आए दिन क्षेत्र में इस प्रकार की घटना देखने को मिल रही पर पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए पवई पुलिस ने अज्ञात पशु तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर ग्रामीणों के आक्रोश को कम किया और जांच पड़ताल में जुट गई। थानाध्यक्ष पवई अनिल कुमार सिंह ने बताया कि अंडिका गांव में पुल के नीचे गोवंश के तीन कटे सिर व खाल मिले हैं। जिसको गड्ढा खुदवाकर गड़वा दिया गया। गोवंश के कटे हुए भाग को देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि गो तस्करों द्वारा कहीं से लाकर फेंक दिया गया हो व अज्ञात पशु तस्करों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
