आजमगढ़ शीतलहर को देखते हुए जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने सभी विद्यालयों में कक्षा आठ तक के विद्यार्थियों के शीतकालीन अवकाश को और बढ़ा दिया है। ठंड व शीतलहर को देखते हुए कक्षा 08 तक के विद्यालयों को 15 और 16 जनवरी को बंद रखने का निर्देश जारी किया गया है। इस संबंध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राजीव पाठक ने निर्देश जारी किया है कि उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के नियंत्रणाधीन संचालित समस्त परिषदीय विद्यालयों व मान्यता प्राप्त हिंदी व अंग्रेजी माध्यम के विद्यालयों को 16 जनवरी तक के लिए बंद किया गया है। सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे आदेश का कड़ाई से अनुपालन कराएंगे। प्रधानाध्यापक व शिक्षक पूर्व की भांति विभागीय कार्य करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *