आजमगढ़ गंभीरपुर थाना क्षेत्र के आजमगढ़ वाराणसी मार्ग पर बिंद्रा बाजार स्थित पटेल ढाबा के पास सोमवार की रात्रि लगभग आठ बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक 50 वर्षीय साइकिल सवार की मृत्यु हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज विधिक कार्रवाई में जुट गई। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के रानीपुर रजमो गांव निवासी 50 वर्षीय हौसला गौड़ पुत्र स्वर्गीय रामचंदर गौड़ सोमवार की शाम कोबिंद्रा बाजार सामान लेने गए हुए थे। साइकिल से घर लौट रहे थे कि आजमगढ़ वाराणसी मार्ग पर पटेल ढाबा के पास सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल स्थानीय और पुलिस द्वारा नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक पांच पुत्री व एक पुत्र का पिता था, मौत की खबर सुनते ही स्वजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
