नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर यातायात जागरुकता हेतु मानव श्रृंखला का निर्माण किया गया

ब्यूरो हामिद अली,
जनपद गोण्डा में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर यातायात जागरुकता हेतु मानव श्रृंखला का निर्माण किया गया।उक्त अवसर पर अपर जिलाधिकारी श्री आलोक कुमार,अपर पुलिस अधीक्षक श्री मनोज रावत, संभागीय परिवहन अधिकारी ,देवीपाटन श्री उमाशंकर यादव,संभागीय परिवहन अधिकारी(प्रवर्तन) देवीपाटन श्री आर के सरोज,सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी श्री आर सी भारतीय,जिला विद्यालय निरीक्षक श्री रामचन्द्र, यात्री कर अधिकारी शैलेन्द्र व अन्य विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति रही। तत्पश्चात सभी को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई।शहर में उक्त मानव श्रृंखला अम्बेडकर चौराहे से गुरुनानक चौक,झूलेलाल चौराहा होते हुये जयनारायण चौक तक बनाई गई।इसके अतिरिक्त पूरे जनपद में सभी विद्यालयों के छात्र/छात्राओं ने अपने विद्यालयों के सामने श्रृंखला का निर्माण कर आम जनमानस के बीच सड़क सुरक्षा की अलख जगाई।
